Godda News: धमसाई तालाब में डूबने से 13 वर्षीय शिव भक्त की मौत, पूजा से पहले बुझ गया घर का चिराग
गोड्डा, अगस्त 24 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि: - सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए निकले 13 वर्षीय शिव भक्त अजीत यादव की धमसाई तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गोरसंडा निवासी अजीत यादव (13), पिता स्व. श्यामधारी यादव, सोमवार की सुबह अपने दो दोस्तों के साथ धमसाई शिव मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकला था। पूजा से पहले उसने पथरगामा स्थित सुंदर नदी में स्नान कर जल भरा और दोस्तों के साथ धमसाई मंदिर पहुंचा। बाबा भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और उत्साह के साथ अजीत अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचा और जल एक दुकानदार के पास रख दिया。
घटना का विवरण जल रखने के बाद अजीत अपने दोनों दोस्तों के साथ धमसाई तालाब में स्नान करने के लिए उतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.