गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी बाजार में सुन्दरपहाड़ी थाना प्रभारी विधान चन्द्र पटेल,अवर निरीक्षक बेतवेल लकड़ा एवं पुलिस बल के सहयोग से साहेबगंज जिला के बोरियो थाना के पुलिस ने निमाय सेन, पिता हारु सेन ग्राम धमनी थाना सुन्दरपहाडी जिला गोड्डा के घर पर इफ्तार चिपकाया। बताया कि मामला बोरियो थाना कांड संख्या 49/2026 दिनांक 16/06/2026 से संबंधित है और बेल नहीं कराने के उपरांत इफ्तहार चिपकाकर सूचना दी गई कि सिलेंडर नहीं करने पर कुड़की जपती की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ग्रामीण जनता की भीड़ जमा हो गई थी। जिसे घटना की जानकारी देते हुए अभियुक्त को सिलेंडर कराने की सुझाव दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...