गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: स्थानीय एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है।शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो से मुलाकात कर स्टेडियम निर्माण से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) सौंपा।इस दौरान प्राचार्य ने महाविद्यालय की भूमि के नाम पर नियमित माल गुजारी जमा करने की प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह भी सीओ से किया।दोनों के बीच महाविद्यालय के समग्र विकास,भविष्य की योजनाओं तथा आधारभूत संरचना के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण से विद्यार्थियों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।वहीं अंचलाधिकारी डॉ महतो ने...