गोड्डा, नवम्बर 7 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को गोड्डा के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर गोड्डा जिले में करीब 75 से 80 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वाहन बाजार में इस बार विशेष उत्साह देखने को मिला। दोपहिया वाहनों की बिक्री में अलग अलग कंपनियों के शोरूम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने खरीदारी की। टीवीएस शोरूम में करीब 400 बाइक की बिक्री हुई। इसमें लगभग 200 गाड़ियों की बिक्री शोरूम काउंटर से हुई। वहीं, हीरो की जिलेभर में करीब 450 गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है, जिसमें लगभग 250 गाड़ियां काउंटर से बिकीं। यह भी पढ़ें- Mau News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ के कारोबार से खिले कारोबारियों के चेहरे होंडा की भी जिलेभर में करीब 350 गाड़ियों की बिक्री हुई, जब...