गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मां खरहरी स्थान के नीचे धनकोल स्टेडियम में कुर्मी समाज के द्वारा बुधवार को करम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहां कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी पुत्री तृषा सिंह जिनका सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था ।दिवगंत तृषा सिंह को कमेटी के सारे सदस्य के साथ कुर्मी समाज के सभी लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया ।इसके बाद कमेटी के द्वारा इस करम महोत्सव में आए हुए लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।वही इस महोत्सव में धनबाद से आई हुई लोक कलाकार पायल राजवंश और पायल राज के द्वारा जब खोरठा गीत और झूमर की प्रस्तुति दी गई ।जिसके बाद इस कार्यक्रम में मौजूद हजारों हजार की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष झूमते नजर आए ।इस दौरान ...