गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। जितपुर खनन परियोजना के तहत गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के अंतर्गत दो महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें ई-टोटो प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी आय के अवसर बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में परियोजना के साइट हेड और सीएसआर प्रमुख सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ई-टोटो प्राप्त करने वाली महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से उन्हें अपनी आजीविका चलाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। ड्राइविंग प्रशिक...