गोड्डा, जुलाई 4 -- Godda News: सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता अंदर 17 आयु वर्ग बालक एवं बालिका का गुरुवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रखंड के विभिन्न उत्क्रमित उच्च विद्यालय बालक बालिकाओं के 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंदर 17 आयु वर्ग बालक में उत्क्रमित उच्च विद्यालय करोजोड़ी विजेता हुए एवं उप विजेता प्लस टू उच्च विद्यालय सुंदरपहाड़ी बालक रहे।वहीं बालिका में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तसरिया के टीम विजेता हुए और कस्तूरबा विद्यालय सुंदरपहाड़ी के टीम उप विजेता हुए।बताया गया कि चयनित विजेता एवं उप विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।साथ ही सभी खिलाडियों को मेडल एवं विजेता और उप विजेता टीम के कप्तान को टॉफी देकर पुरस्कृत बीपीओ रमेश कुमार सिंह ए...