गोड्डा, अगस्त 5 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। सोमवार की देर रात हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने पैरडीह रेलवे अंडरपास की बदहाल व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। बारिश के बाद निर्माणाधीन रेलवे यार्ड के समीप स्थित रेलवे अंडरपास में लगभग सात से आठ फीट तक पानी भर गया, जिससे पूरा अंडरपास जलमग्न हो गया। पानी का स्तर इतना अधिक था कि पैदल चलना तो दूर, किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इसके कारण पैरडीह गांव के लोगों का शहर से सीधा संपर्क घंटों तक प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यह अंडरपास कोचिंग डिपो एवं निर्माणाधीन रेलवे यार्ड के समीप बनाया गया है और इसी रास्ते से होकर पैरडीह, कुरमन तथा आसपास के गांवों के लोग सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचते हैं। लेकिन हर बारिश में इस अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोगों को भारी ...