गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: दुर्गा पूजा से पहले ही पोड़ैयाहाट क्षेत्र में चोरी की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। थाना क्षेत्र के हरियारी गांव में अज्ञात चोरों ने रानी भगत के घर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद समेत चांदी की सिकड़ी और चांदी की राखी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना में गृहस्वामी को करीब 35 से 40 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, रानी भगत पोड़ैयाहाट पुराना बाजार स्थित अपने घर से सुबह हरियारी गांव पहुंचीं। वहां घर का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। घर के अंदर सामान की जांच करने पर नकदी और चांदी के आभूषण गायब मिले। यह भी पढ़ें- Godda News: दुर्गा पूजा से पहले चोरों ने दी दस्तक, घर का ताला तोड़ 40 हजार की संपत्ति उड़ाई इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर ...