गोड्डा, अक्टूबर 9 -- त्योहारों के लिए शहर की तैयारियां Godda News: दुर्गा पूजा और दिवाली को देखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पूजा स्थलों की सफाई और सड़क पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष सुशील रमणी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में साफ सफाई, रोशनी और शहरी जलापूर्ति मुख्य मुद्दे रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। जरूरत पड़ने पर नियमित सफाईकर्मियों के अलावा 50 अतिरिक्त सफाईकर्मियों को रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल, सिटी मैनेजर अनय राज, उपाध्यक्ष पूजा तिवारी, वार्ड पार्षद स्वीटी कुमारी, गुनानन्द झा सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। कार्...