Godda News: दुर्गा पूजा में शहर में पुख्ता होंगे लाइट और सफाई के इंतजाम, नगर परिषद ने कसी कमर
गोड्डा, अक्टूबर 8 -- दुर्गा पूजा के लिए रोशनी और सफाई की तैयारी Godda News: दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा के दौरान शहर में रोशनी और साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। नगर परिषद गोड्डा के सिटी मैनेजर अनय राज ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों के साथ साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पुराने और खराब पड़े लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं, जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां नए स्ट्रीट लाइट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान शहर के सभी मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास विशेष साफ सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले सभी वार्डों में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.