गोड्डा, अक्टूबर 8 -- Godda News: आगामी 11 नवंबर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू होने वाली है। पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियां मंदिरों और पूजा पंडालों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और प्रतिमा निर्माण की तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं दूसरी ओर पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। मुख्य बाजार में डिवाइडर के दोनों किनारों पर जगह-जगह भारी मात्रा में कचरा जमा है। इससे बाजार की तस्वीर बदरंग नजर आ रही है। पूजा के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में गंदगी के कारण लोगों को परेशानी होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया नपं में दुर्गा पूजा को लेकर सफाई अभियान स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा समितियां अपने स्तर से तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन मुख्य बाजार...