गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोड़ैयाहाट पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस लगातार मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाल रही है। इस दौरान थाना प्रभारी महावीर पंडित स्वयं फ्लैग मार्च में शामिल होकर पुलिसकर्मियों के साथ पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजामों पर नजर रख रहे हैं। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: पूजा पंडालों में पहुंची पुलिस टीम, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुख्य बाजार सहित संवेदनशील स्थानों पर निगरान...