Godda News: दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने किया बाइक पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने शहर में बाइक पेट्रोलिंग की। इसमें उपायुक्त लोकेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, गोड्डा के उप विकास आयुक्त, गोड्डा व महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बाइक पेट्रोलिंग नए समाहरणालय से शुरू होकर सरकंडा, कारगिल चौक होते हुए गोढ़ी दुर्गा मंदिर तक पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा के दौरान सतर्कता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यालय से उपलब्ध कराई गईं 33 नई गश्ती मोटरसाइकिलें भी जिले के विभिन्न थानों को वितरित की गईं। इन मोटरसाइकिलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.