गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को स्थानीय सिदो-कान्हू चौक स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा सेवा समिति अमजोरा-पिरोजपुर के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार चौबे ने की। जबकि सचिव मुक्तिनाथ पांडेय एवं कोषाध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में पूजा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, विद्युत व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तथा भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: शांतिपूर्ण माहौल में दुर्...