Godda News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर नगर अध्यक्ष ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण
गोड्डा, अक्टूबर 14 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर महागामा नगर पंचायत की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने महागामा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गुजरात की मां अंबा मंदिर की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.