गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में गोली चलने और लूट की घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। गोली चलने की सूचना पुलिस को तत्काल मिल गई थी, लेकिन शातिर अपराधी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Godda News: ज्वेलरी दुकान लूटकांड: एसआईटी गठित, पुलिस उद्भेदन के करीबघटना का विवरण शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल इस स्थान पर अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए बिना नंबर प्लेट वाली अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन सवार होकर आराम से भाग निकले। घटना के समय बारिश के कारण पैदल लोगों की संख्या आम दिनों के मुकाबले कम थी, लेकिन सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार थी। यह भी पढ़ें- Godda News: लूटपाट की घटना के विरोध में कारोबारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठानसा...