गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा गांव में शुक्रवार देर रात दुकानदारी को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें सुबोध यादव गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदन यादव और उनके पिता मुसा यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मिट्टी के कुएं से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल खोखा भी मिला है। पहले मारपीट फिर चलाई गोली: थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि अगल-बगल दुकान होने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Godda News: संसोधित: पोड़ैयाहाट के चतरा गांव में दुकान की प्रतिस्पर्धा को लेकर हुआ था विवाद देखते ही द...