Godda News: दिव्यांग के घर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: महगामा प्रखंड के हसन करहरिया पंचायत अंतर्गत दहिया गांव में अचानक घर में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि घर के मालिक दिव्यांग हैदर अली, पिता शेख अमजद, किसी जरूरी काम से महगामा गए हुए थे। इसी दौरान उनकी फूफी खाना बना रही थीं। खाना बनाने के क्रम में अचानक घर में आग लग गई।
घटना का विवरण घर से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। हालांकि, तब तक घर में रखा घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं।
परिवार की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.