गोड्डा, अक्टूबर 25 -- पथरगामा में न्याय की मांग को लेकर आक्रोश रैली Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। दियाजोरी में एक लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के विरोध में लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पथरगामा में बच्चों एवं बच्चियों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य फूल कुमारी देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने तथा दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का नारा देती है, लेकिन बे...