गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के दियाजोरी गांव में दुष्कर्म की घटना के विरोध में विश्वासखानी गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाले गए इस मार्च में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। दियाजोरी की घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग केंडल मार्च में शा...