Godda News: दिग्घी में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए लगाया गया विशेष कैंप, बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उठाया लाभ
गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दिग्घी में रविवार को मौलाना अलाउद्दीन एजुकेशनल सोसायटी के सौजन्य से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाताओं ने पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना गणना प्रपत्र भरवाया। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज कराना तथा लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि जिन मतदाताओं का फॉर्म किसी कारणवश नहीं भर सका है, उनके लिए पुनः 12 जुलाई 2026 को इसी स्थान पर विशेष कैंप लगाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।कैंप यह भी पढ़ें- बिना नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.