गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: ठाकुरगंगटी।प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह गांव स्थित विद्यालय से पश्चिम दिशा में हरिजन टोला व यादव टोला जाने वाली ग्रामीण सड़कों पर लगभग 1 फीट गंदा पानी का जमा रहने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है ।

समस्या की स्थिति इस संबंध में गांव के दयानंद यादव ,कुणाल सिंह, बमबम साह के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पंजराडीह विद्यालय के समीप यह सड़क पुरी तरह से जर्जर नुमा एवं तालाब में तब्दील हो चुका है ।जिसके कारण हरिजन टोला एवं यादव टोला के लोगों को इस तालाब नुमा सड़कों पर आवागमन करने में प्रतिदिन परेशानियां का सामना करना पड़ता है ।बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छोटे-छोटे छात्र एवं छात्राओं को गोद में उठाकर विद्यालय पहुंचाना पड़ता है ।इन जर्जर सड़क पर गांव का कचरा नुमा पानी आकर जमा हो जाता ह...