गोड्डा, अगस्त 21 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि । पथरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दयानंद जायसवाल ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड प्रमुख अवधेश साह ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्य की शुरुआत पदभार संभालते ही बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कार्यालय में लंबित पड़े कार्यों की जानकारी ली और कई जनहित से जुड़े मामलों एवं फाइलों का त्वरित निष्पादन करते हुए उन पर आवश्यक हस्ताक्षर किए। उनके इस सक्रिय तेवर से कार्यालय कर्मियों के बीच भी कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर स्पष्ट संदेश गया। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्...