गोड्डा, अगस्त 24 -- Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी गांव में करीब दो दशक से सड़क पर जमा गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। जलनिकासी का रास्ता अतिक्रमण की वजह से बंद होने के कारण लंबे समय से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप का भी सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद साह ने पहल की। जेसीबी के माध्यम से जलनिकासी के रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को साफ कराया गया। दोनों स्वयं गांव में मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते रहे। मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद साह ने निजी कोष से आर्थिक सहयोग देकर जेसीबी की व्यवस्था कराने में भी मद...