Godda News: त्रिवेणी वियर का तटबंध टूटने से खेतों में फैला बालू, 100 एकड़ भूमि हुई बंजर
गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: पश्चिमी पोड़ैयाहाट और गोड्डा प्रखंड के किसानों के लिए जीवनरेखा मानी जाने वाली त्रिवेणी वियर इन दिनों वरदान की जगह अभिशाप बन गई है। करीब एक वर्ष से वियर का तटबंध टूटा पड़ा है, जिसके कारण सैकड़ों किसानों की खेती बर्बाद हो गई है। तटबंध टूटने से बहाव के साथ बड़ी मात्रा में बालू खेतों में फैल गया है, जिससे लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि बंजर हो चुकी है और किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार , करीब एक दशक पहले त्रिवेणी वियर के तटबंध की मरम्मत पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। बावजूद इसके गत वर्ष भारी बारिश के दौरान तटबंध टूट गया और आज तक उसकी स्थायी मरम्मत नहीं हो सकी। टूटे तटबंध से पानी का रुख बदल गया, जिससे बहियार क्षेत्र के खेतों में बालू भर गई और एक दर्जन से अधिक किसानों की जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.