गोड्डा, जुलाई 18 -- Godda News: पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शनिवार को ब्रांडेड उपभोक्ता उत्पादों की कथित नकली पैकिंग एवं लेबलिंग के मामले का खुलासा हुआ। कंपनी की शिकायत पर हुई छापेमारी के दौरान जांच टीम ने विभिन्न ब्रांडों की बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री, स्टिकर, ढक्कन, खाली एवं भरी हुई बोतलें तथा अन्य सामान जब्त किए। जब्ती सूची के अनुसार टीम ने बजाज आलमंड ड्रॉप ऑयल (100 एमएल) की 530 भरी हुई बोतलें, ऑल आउट की 505 भरी हुई एवं 480 खाली बोतलें, 690 शीट स्टिकर, 680 इनर कैप, 1,120 कार्बन स्टिक तथा लगभग 10 लीटर लूज लिक्विड सामग्री (एक प्लास्टिक गैलन में) बरामद की। इसके अलावा ग्लूकोन-डी के 230 भरे हुए डिब्बे, 409 खाली जार, लगभग 15 किलोग्राम सफेद पाउडर, 230 ढक्कन तथा 1,050 शीट स्टिकर भी जब्त किए गए। प्रारंभिक जा...