गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: गोड्डा समेत आसपास के इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक रुक कर बारिश होती रही। बीच बीच में तेज हवा भी चली। लगातार बारिश के कारण मौसम में ठंडक का एहसास बना रहा। शहर की कई सड़कों और गली मोहल्लों में बारिश का पानी जमा हो गया है। निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लगातार बारिश के बीच शुक्रवार को शहर में तेज हवा के कारण पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई, जिससे सड़क किनारे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।

गिरते पेड़ और बिजली आपूर्ति पर प्रभाव शहर के नगर थाना के सामने से होकर गुजरने वाले अस्पताल मार्ग पर वन विभाग कार्यालय परिसर ...