गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: पथरगामा पंचायत के तुलसीकित्ता लंकापट्टी में बिना कवर वाले बिजली के तार के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले तारों के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द कवर वाला सुरक्षित बिजली तार लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि तारों को सुरक्षित तरीके से बदलने से दुर्घटना की आशंका कम होगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।वहीं व्यवसायी अमन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कवर वाला बिजली का तार लगाए जाने से ग्रामीण खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने बिजली विभाग से ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...