गोड्डा, जुलाई 28 -- Godda News: ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चजोरा गांव निवासी कुमोद यादव उम्र 23 बर्ष, पिता स्वर्गीय उमाकांत यादव का अंटाडीह गांव के बहियार स्थित डोभा में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- चैनपुर में 15 दिनो से लापता युवक का कुएं से मिला शव,हत्या की आशंकाकुमोद की गुमशुदगी इस संबंध में मृतक की मां मोसमात लीला देवी ने रोते बिलखते बताया कि बीते शनिवार को मेरा पुत्र प्रतिदिन के तरह मवेशी चराने गया था।और मैं खेत में धान रोपाई करने गयी थी।जब धान रोपाई कर संध्या 6 बजे घर लोटे तो देखे कि मेरा मवेशी मेरे द्वार पर है और मेरा पुत्र कुमोद घर में नहीं है। जब मैं अपने पुत्र का खोजबीन करने लगी तो लोगों ने बताया कि मवेशी किसी दूसरे व्यक्ति ने घर पहुंचाया है। इसके बाद शनिवार की पुरी रात अपने पुत्र का खोजबीन किया। रविवार...