गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित तिथि पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर नहीं लगाए जाने से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रखंड मुख्यालय में इंतजार करते रहे, लेकिन शिविर का आयोजन नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।इसी क्रम में बीते 20 जून 2026 को प्रखंड मुख्यालय में शिविर आयोजित कर लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया था। परिवहन विभाग के पत्रांक संख्या-277 के तहत 27 एवं 28 जुलाई को भी प्रखंड मुख्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर ...