गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: गोड्डा जिले के प्रखंड गोड्डा अंतर्गत डुमरिया पंचायत भवन में दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में विषय-विवरण प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हेमंत कुमार चौरसिया ने किसानों को खरीफ फसलों में होने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों के प्रकोप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसलों में दिखाई देने वाले प्रमुख लक्षणों की पहचान, रोग एवं कीटों से होने वाले नुकसान तथा फसल सुरक्षा के उचित उपायों के बारे में समझाया। वहीं, प्रखंड समन्वयक शशिकांत कुमार ने किसानों को बीज उपचार के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि बुआई से पहले बीज का उचित उपचार करने से फसलों को कई रोगों से बचाया जा सक...