गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा में राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता, विजेता छात्राओं को किया गया पुरस्कृत तस्वीर 09पथरगामा (संवाद सूत्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, पथरगामा में रक्षाबंधन के अवसर पर इंडिया पोस्ट की ओर से आयोजित 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कक्षा 9 की भारती ने प्रथम, कक्षा 2 की संतोषी ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की बुलबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडिया पोस्ट के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सूरज कुमार साहू एवं पोस्ट मास्टर अभिषेक ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार महतो ने छात्राओं की प्रतिभा की स...