गोड्डा, अगस्त 19 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला निवासी गैरेज संचालक टिंकू कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 58 हजार की रकम निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। टिंकू कुमार भागलपुर रोड़ स्थित शराब दुकान के सामने मोटरसाइकिल गैरेज चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने ग्राहकों की दो मोटरसाइकिलों की मरम्मत के लिए जरूरी कलपुर्जे खरीदने के उद्देश्य से मेहनत करRs.58 हजार जमा किए थे। यह भी पढ़ें- पेज 3 लीड के साथ : बीस महीने में 35वां डिजिटल अरेस्ट, फिर भी लोग सतर्क नहीं साइबर ठगी की प्रक्रिया पीड़ित के अनुसार, उन्होंने एक पेमेंट करने के बाद अपना मोबाइल फोन जेब में रख लिया। करीब तीन घंटे बाद जब उन्होंने मोबाइल देखा तो...