गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले कुड़मि समुदाय की ओर से तीसरी बार आयोजित होने वाले डहरे करम बेड़हा 2026 को लेकर शहीद चानकु महतो स्मारक स्थल, रंगमटिया में बैठक हुई। अध्यक्षता बालमुकुंद महतो ने की, जबकि संचालन दिनेश कुमार महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से 13 सितंबर 2026 (रविवार) को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डहरे करम बेड़हा की शुरुआत वीर शहीद चानकु महतो स्मारक स्थल रंगमटिया से होगी। कार्यक्रम कारगिल शहीद वीर वीरेन्द्र महतो कारगिल चौक होते हुए सरकंडा स्थित गोड्डा कॉलेज मैदान में पहुंचकर समाप्त होगा। इसमें कुड़मि समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी के लिए क्षेत्र को जोन में बांटकर जिम्मेदारी दी गई है। जोन में शहीद चा...