गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: रविवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड में मल्टी पर्पस कोऑपरेटिव सोसाइटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई ।जहां इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों की उपस्थिति में मिश्रगंगटी एमपीसीएस भवन में एक नई कमेटी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता रंजन कुमार ठाकुर मिश्रगंगटी एमपीसीएस अध्यक्ष ने की। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ठाकुर, उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्र, उपेंद्र सिंह, जिला सचिव गुलाम सरवर आजाद, जिला सचिव अशोक कुमार झा, जिला कोषाध्यक्ष सदानंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सोनू कुमार मिश्रा के निगरानी में कमेटी चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर रंजन कुमार ठाकुर का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रवींद्र प्रस...