गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: गोड्डा। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रैक्टर चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरी गए ट्रैक्टर एवं ट्रेलर को बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मानव आसूचना एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और ट्रेलर को बरामद किया। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 की रात सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के महुआटांड गांव निवासी परमानंद साह के घर से महिंद्रा ट्रैक्टर एवं ट्रेलर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या 20/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों में सचिन कुमार उर्फ भोला, नवनीत कुमार राणा, अजय पाल, आलोक कुमार पाल त...