गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा स्थित एसबीएसपीएस जनजातीय महाविद्यालय में रविवार को ट्रक एसोसिएशन, गोड्डा की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय ट्रक एवं हाइवा मालिकों की समस्याओं तथा कोयला और बोटो मैक्स (राख) परिवहन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक सहित विभिन्न पदों पर सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में सुभाष चन्द्र यादव को ट्रक एसोसिएशन, गोड्डा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि राघवेंद्र सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद के लिए सुबल मंडल, अमोद कुमार यादव और शम्भू भगत का चयन किया गया। वहीं, सह सचिव के पद पर निरंजन यादव, उपसचिव के पद पर दिलीप कुमा...