गोड्डा, जुलाई 28 -- Godda News: बोआरीजोर श्रीपुर मुख्य मार्ग के लोसिघन पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार टोटो वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की भीड़ ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर शाहनवाज ने प्राथमिक उपचार की। घायल की पहचान श्रीपुर बाजार निवासी राजकुमार साह 48 वर्ष के रूप में कई गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि राजकुमार साह श्रीपुर से अपने साइकिल से बोआरीजोर साप्ताहिक हाट जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार टोटो वाहन ने सामने से ठोकर मार कर फरार हो गया। इधर सूचना पाकर एसआई विकास कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर सर पर गंभीर चोट होने व हाथ टूट जाने के कारण स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार घायल को बेहत...