गोड्डा, नवम्बर 22 -- ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस को ले प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में रविवार को अंचल के सभी ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने सभी प्रधानों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें एक एक पौधा भी भेंट किया गया। इस दौरान अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड मुख्य रूप से मौजूद थे। बीडीओ श्री अभिनव ने उपस्थित सभी प्रधानों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की रीढ़ हैं। उनके सहयोग से ही सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सकता है। इस मौके पर प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और सरकार व अधिकारियों से उसके निदान क...