Godda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशान
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर स्थित पुल की सड़क जर्जर होकर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यह मार्ग झारखंड और बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और राहगीर इस मार्ग से होकर आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के पथ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ जाती है। पानी भरे रहने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। सड़क के कई हिस्सों में स्थिति इतनी खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.