Godda News: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: गोड्डा में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर दिनभर हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं लंबे समय से पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर भी एक बार फिर मुस्कान लौट आई। बीते कुछ दिनों से जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी, जबकि उमस के कारण रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को मौसम की मार का अधिक सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.