Godda News: झमाझम बारिश से किसानों को राहत, अगले 3-4 दिन तक बारिश के आसार
गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को दिनभर रुक रुक कर बारिश होटी रही । सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह हुई बारिश के बाद करीब नौ बजे कुछ देर के लिए बारिश थमी, लेकिन इसके बाद पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे, कई बार दिन में ही अंधेरे जैसे स्थिति बन जाती थी। इस दौरान रुक-रुककर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होती रही। पिछले दो दिनों से गोड्डा में इसी तरह का मौसम बना हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि पिछले 24 घंटे में गोड्डा जिले में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक गोड्डा में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मानसून के साथ निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.