Godda News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट में दिलशान और प्रिंस चमके, अश्विन व सत्यम की हैट्रिक
गोड्डा, अगस्त 22 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले 8 ओवर के मुकाबले में नेहरू हाउस ने गांधी हाउस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गांधी हाउस की टीम राशिद के 12 रनों की बदौलत 60 रनों पर सिमट गई। जवाब में नेहरू हाउस ने दिलशान की नाबाद 35 रनों की शानदार पारी के दम पर अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। ग्रुप बी के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में टेरेसा हाउस ने बोस हाउस पर संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। पहले खेलते हुए बोस हाउस ने 44 रन बनाए। जवाब में 45 रनों का पीछा करते हुए टेरेसा हाउस की टीम 30 रन पर 8 विकेट गंवाकर संकट में थी, जहां बोस हाउस के गेंदबाज सत्यम ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली। इसके बाद प्रिंस ने निचले क्रम के बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.