गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, गोड्डा की प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएमकेकेकेवायY मार्गदर्शिका के अनुरूप पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंकेक्षण एवं वार्षिक प्रतिवेदन के अनुमोदन सहित खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल, 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला आरसीएच अस्पताल के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण, 22 बेड आईसीयू संचालन की समीक्षा, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं तकनीकी मानव संसाधन की व्यवस्था, टीबी की खोज उपचार केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

स्...