गोड्डा, सितम्बर 21 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जल एवं स्वच्छता समिति , गोड्डा द्वारा जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण का उद्देश्य इसी क्रम में रविवार को उप विकास आयुक्त, गोड्डा विस्पुते श्री कांत यशवंत के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत संचालित चार प्रमुख पेयजल आपूर्ति योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपविकास आयुक्त,गोड्डा के द्वारा स्थल पर पहुंचकर कार्यों की भौतिक प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यो...