Godda News: जलनिकासी नहीं होने से कुशवाहा टोला में जलजमाव, ग्रामीणों का बढ़ा संकट
गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा अनुमंडल क्षेत्र के विश्वासखानी गांव के कुशवाहा टोला में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन मै काफी परेशानी हो रही है कीचड़ और जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय समस्याएँ ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर कई दिनों तक पानी जमा रहता है। जलनिकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर फैले पानी और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं घरों के आसपास पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है।
सरकारी कार्रवाई की कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.