Godda News: जल, जंगल और जमीन की रक्षा का लिया संकल्प
गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पथरगामा प्रखंड में हापड़ाम आखड़ा आरी चाली बांञ्चाव ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य मोटरसाइकिल रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लेकर अपनी संस्कृति, परंपरा, एकता तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। मोटरसाइकिल रैली बारकोप कॉलेज परिसर से शुरू होकर जगन्नाथपुर, बाबूपुर, सोनारचक, पथरगामा मुख्य चौक, कलाली मोड़, गंधर्वपुर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए गांधीग्राम पहुंची। यहां सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रैली पुनः बारकोप कॉलेज स्थित सभा स्थल पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।सभा यह भी पढ़ें- Munger News: विश्व आदिवासी दिवस पर गूंजा अधिकार और संस्कृति संरक्षण का संदेश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.