गोड्डा, अक्टूबर 24 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा गांव से कपेटा मोड़ तक जाने वाली सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क की बदहाली का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कैथपुरा-कपेटा मुख्य सड़क में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथपुरा के मुख्य गेट के सामने सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में घुटने भर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई...