गोड्डा, जुलाई 4 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय विश्वासखानी में जर्जर छत के नीचे पढ़ने पर मजबूर है बच्चे विद्यालय की छत इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि जगह-जगह से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जबकि छत के अंदर लगी सरिया भी बाहर दिखाई देने लगी है। इसके बावजूद सैकडो छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय की स्थिति देखकर किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है हल्की बारिश के बाद ही भवन में नमी आ जाती है और छत से प्लास्टर झड़ने लगता है। बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी हर दिन भय के माहौल में पढ़ाई और शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

विद्यालय की जर्जर स्थिति अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भेजते समय हर दिन मन में अनह...